Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Vineet Nayar

Vineet Nayar

एच.सी.एल. टेक्नोलॉजीज लि.(एच.सी.एल.टी.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। यह कंपनी भारत की सबसे तेजी से बढ़नेवाली विश्‍वव्यापी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है।
विनीत ने सन् 1985 में XLRI से एम.बी.ए. करने के बाद एच.सी.एल. में काम करना प्रारंभ किया। सन् 1993 में उन्होंने ‘कॉम्नेट’ नामक कंपनी आरंभ की और उसमें ऐसे अनेक नए प्रयोग किए, जिनका वर्णन इस पुस्तक में है। सन् 2005 में वह इसके अध्यक्ष बने और फिर 2007 में एच.सी.एल.टी. के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए, जहाँ अगले पाँच वर्षों में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य कर कंपनी की कायापलट कर दी। एच.सी.एल.टी. की पहचान व्यावसायिक कुशलता और नूतन एवं रूपांतरकारी प्रबंधन प्रक्रियाओं के लिए विश्‍व भर में है।
सन् 2009 में एच.सी.एल.टी. को भारत का सर्वश्रेष्‍ठ एंप्लॉयर तथा हेविट एसोशिएट्स द्वारा एशिया के सर्वश्रेष्‍ठ 25 एंप्लॉयर्स में से एक नामित किया गया।‘बिजनेस वीक’ ने एच.सी.एल.टी. को विश्‍व की सबसे तेज गति से बढ़नेवाली पाँच कंपनियों की सूची में सम्मिलित किया।

Books by Vineet Nayar