Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Vijay Agrawal

Vijay Agrawal

भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी डॉ. विजय अग्रवाल वर्षों तक पूर्व राष्‍ट्रपति/ उपराष्‍ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के निजी सचिव रहे हैं। सन् 1983 में केंद्रीय सिविल सेवा में आने के बाद भी डॉ. विजय अग्रवाल की एम.ए. (हिंदी साहित्य) एवं पी-एच.डी. की पृष्‍ठभूमि लगातार अपना काम करती रही। फलस्वरूप वे साहित्य के अध्ययन, अध्यापन एवं लेखन से आज तक जुड़े हुए हैं। साहित्य, भाषा, संस्कृति, यात्रा-संस्मरण, व्यंग्य, बाल साहित्य, लोककथा, इतिहास तथा जीवन-प्रबंधन आदि पर उनकी अब तक लगभग 75 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कुछ पुस्तकों के अंग्रेजी और मराठी भाषा में अनुवाद भी हुए हैं।
केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर काम करते हुए आप वर्तमान में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, भोपाल (मध्य प्रदेश) में अपर महानिदेशक के पद पर हैं।

Books by Vijay Agrawal