Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Suresh Kantak

Suresh Kantak

जन्म : 15 जनवरी, 1954 को ग्रा. व पो.-कांट, जिला-भोजपुर (अब बक्सर) में।
शिक्षा : एम.ए., बी.एड.।
प्रकाशन : हिंदी—‘एक बनिहार का आत्मनिवेदन’, ‘जमीन’, ‘जनता की अदालत’, ‘जग मुसाफिर भोर भयो’, ‘खंडित सपनों का नायक’ (कहानी संग्रह); ‘नरमेध’, ‘जनगायक’ (उपन्यास); ‘रक्‍त‌िमतारा’ (प्रबंध काव्य); ‘ढोल का पोल’, ‘स्वर्ग-नरक’, ‘कैसी जनता’, ‘करिश्मा’, ‘लोकंतत्र जिंदाबाद’, ‘राजा जी के भूत’ (लघु नाटक पत्रिकाओं में प्रकाशित।) लगभग डेढ़ सौ कहानियाँ देश की तमाम प्रतिष्‍ठ‌ित-चर्चित पत्रिकाओं में प्रकाशित-चर्चित। भोजपुरी में दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। दर्जनों महत्त्वपूर्ण संकलनों मे कहानियाँ संकलित। शेक्सपीयर के महत्त्वपूर्ण नाटक जूलियस सीजर के अतिरिक्‍त देशी-विदेशी प्रसिद्ध कहानियों का भोजपुरी भाषा में अनुवाद। दूरदर्शन, आकाशवाणी से कहानी, कविताएँ प्रसारित।
हिंदी कहानी में उल्लेखनीय योगदान हेतु 1993 का ‘ बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान’। भोजपुरी नाटक ‘हाथी के दाँत’ के लिए 1998 का ‘जगन्नाथ सिंह पुरस्कार’। भोजपुरी कहानी संग्रह ‘समुंदर सुखात बा’ के लिए ‘अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मान’। भोजपुरी नाटक ‘वंदेमातरम्’ के लिए 2005 का भोजपुरी विकास मंडल सीवान से विशिष्‍ट सम्मान। नाट्य मंचन एवं रंग-कर्म में विशेष रुचि।
संस्थापक : कबीर कला मंच, कांट, बक्सर
संपर्क : कांट (ब्रह्मपुर), बक्सर-802992

Books by Suresh Kantak