Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Sheogopal Misra

Sheogopal Misra

डॉ. शिवगोपाल मिश्र
जन्म : 13 सितंबर, 1931 को।
शिक्षा : एम.एससी., डी.फिल., साहित्यरत्न, एफ.एन.ए.एससी.।
प्रकाशन : लोकप्रिय वैज्ञानिक साहित्य के रूप में हिंदी में 26 तथा अंग्रेजी में 11 पुस्तकों सहित 5 पाठ्य पुस्तकें प्रकाशित; 3 मानक वैज्ञानिक पुस्तकों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कार्य। वैज्ञानिक पुस्तकों के अतिरिक्त 9 हिंदी साहित्यिक पुस्तकों की रचना। अब तक 1500 से अधिक लोकप्रिय वैज्ञानिक लेख, 300 से अधिक मृदा विज्ञान विषयक शोधपत्र देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
संपादन : ‘विज्ञान’ मासिक पत्रिका का बारह वर्षों तक संपादन के अतिरिक्त सन् 1958 से ही ‘विज्ञान परिषद् अनुसंधान पत्रिका’ के प्रबंध संपादक। ‘भारत की संपदा’ तथा ‘आविष्कार’, नई दिल्ली, ‘रसायन समीक्षा’, जयपुर, ‘विज्ञान गरिमा सिंधु’, नई दिल्ली आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संपादन-मंडल के सदस्य के रूप में भी सक्रिय योगदान।
प्रशासनिक अनुभव : विशेष कार्याधिकारी, भारतीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली (1970-72); निदेशक, शीलाधर मृदा विज्ञान शोध संस्थान, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1986-91) तथा प्रधानमंत्री, विज्ञान परिषद्, प्रयाग (1977-87)। संप्रतिः 1996 से पुनः विज्ञान परिषद्, प्रयाग के प्रधानमंत्री। अनेक विज्ञान समितियों के वरिष्ठ सदस्य।
सम्मान/पुरस्कार : ‘हरिशरणानंद पुरस्कार’ (1961), ‘विज्ञान सरस्वती’ (1978), ‘डॉ. आत्माराम पुरस्कार’ (1993), ‘विज्ञान भूषण’ (1996), ‘विज्ञान भास्कर’ (1997), ‘विज्ञान मार्तंड’, (1997), ‘अभिषेकश्री’ (2000), इंडियन साइंस राइटर्स एसोसिएशन की मानद फेलोशिप (2000), ‘राष्ट्रीय हिंदी सेवा सहस्राब्दि सम्मान’ (2000)।

Books by Sheogopal Misra