Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Rudyard Kipling

Rudyard Kipling

जन्म 30 दिसंबर, 1865 को बंबई में हुआ था। गद्य-पद्य लेखन के लिए समान रूप से विख्यात किपलिंग की पुस्तक ‘द जंगल बुक’ सर्वाधिक लोकप्रिय एवं चर्चित है। ‘किम’ तथा ‘द मैन हु वुड बी किंग’ साहसिक कहानी संग्रह हैं। उनकी कविताओं में ‘मंडालय’, ‘गंगादिन’ और ‘इफ’ प्रमुख हैं। लघु कहानी विधा के वे अन्वेषक माने जाते हैं। बाल साहित्य में तो उनकी कई कालजयी कृतियाँ हैं। सन् 1907 में उन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पानेवाले वे अंग्रेजी भाषा के आज तक के सबसे युवा प्राप्‍तकर्ता माने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें ‘ब्रिटिश पोयट लॉरिएटशिप’ और ‘नाइटहुड’ की उपाधि दी गईं, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। 18 जनवरी, 1936 को उनका स्वर्गवास हुआ।