Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Raj Kumar Verma

Raj Kumar Verma

राज कुमार वर्मा
जन्म : 15 जुलाई, 1956 को जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में।
शिक्षा : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, स्नातक, सिविल इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्ज (इंडिया) कोलकाता; स्नातकोत्तर डिप्लोमा भूकंप इंजीनियरिंग (स्वर्ण पदक), मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (प्रथम स्थान), यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की। 
सदस्यता : संस्थापक सदस्य, साईं इंजीनियरिंग फाउंडेशन; आजीवन सदस्य, इंडियन सोसाइटी ऑफ अर्थक्वेक टैक्नोलॉजी;  सदस्य, इंडियन वॉटर रिसोर्स सोसाइटी अधिसदस्य (Fellow), इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्ज (इंडिया)।
कर्तृत्व : वर्ष 1978 में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता नियुक्त हुए। वर्ष 1985 में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से सहायक अभियन्ता चयनित हुए। वर्ष 1993 से 1998 तक शाईका श्रम एवं निर्माण सहकारी समिति में प्रतिनियुक्ति पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे। वर्ष 1998 से 2001 तक भारतीय राष्ट्रीय श्रमिक सहकारी संघ के निदेशक (तकनीकी) भी रहे। वर्ष 1998 से 2010 तक साईं इंजीनियरिंग फाउंडेशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे। लोक निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भी संस्था में स्वैच्छिक एवं अवैतनिक रूप से सक्रिय हैं। संस्था के अतिरिक्त जन विकास, जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।