Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Kusum Patoria

Kusum Patoria

जन्म : 22 फरवरी, 1950 को।
शिक्षा : एम.ए., संस्कृत (गोल्ड मेडलिस्ट); साहित्य पारंगत, मराठी (गोल्ड मेडलिस्ट); पी-एच.डी. (संस्कृत), डी.लिट.।
प्रकाशित पुस्तकें : ‘यापनीय और उनका साहित्य’ (जैनों के यापनीय संप्रदाय पर प्रथम व चर्चित शोध कार्य), ‘भारतीय काव्यशास्त्र व काव्यभाषा और काव्यबिंब’ (नागपुर विश्‍वविद्यालय द्वारा डी.लिट. की उपाधि प्रदत्त), ‘युग-प्रणेता आंबेडकर’ (महाराष्‍ट्र राज्य हिंदी अकादमी द्वारा ‘काका कालेलकर पुरस्कार’ से पुरस्कृत), ‘क्रांतिगाथा’ (मराठी), ‘काले गुलाब की डाली’ (कविता-संग्रह), ‘मुक्‍तागिरि—एक तीर्थक्षेत्र’, ‘रमाबाई आंबेडकर’ (मराठी से अनूदित)।
अन्य : विविध शोध-पत्रिकाओं में हिंदी, मराठी, संस्कृत व अंग्रेजी में चालीस शोध निबंध तथा अनेक पत्र-पत्रिकाओं में सामयिक विषयों पर हिंदी व मराठी में दो सौ से अधिक लेख एवं पचास से अधिक कविताएँ प्रकाशित। विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थानों द्वारा सम्मानित।
संप्रति : नागपुर विश्‍वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत शिक्षण विभाग में रीडर।

Books by Kusum Patoria