केशवेंद्र कुमार—पिता : श्री रामेश्वर झा, माताः श्रीमती मैथिली देवी, परिवारः अर्चना झा (पत्नी); अनुभूति श्रेया एवं कन्यका शुभा (पुत्रियाँ); शिव कुमार झा सीआरपीएफ में सेकंड इन कमांडेंट एवं अमित कुमार झा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अवर सचिव (बड़े भाई)
शिक्षा-दीक्षा : प्राथमिक शिक्षा बिहार के सरकारी विद्यालय में, वर्ष 2001 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक, वर्ष 2001-2003 में पूर्व रेलवे के वीसीआरसी कोर्स के अंतर्गत सीबीएसई से प्लस टू परीक्षा (कॉमर्स), वर्ष 2004-2008 बुकिंग क्लर्क के तौर पर रेलवे में नियुक्त, इग्नू से स्नातक (हिंदी साहित्य) एवं स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य) किया। वर्ष 2007, प्रथम प्रयास में 45वीं रैंक के साथ सफलता।
करियर एवं उपलब्धि : वर्ष 2009-2010 एर्नाकुलम (कोच्चि) में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में ट्रेनिंग; वर्ष 2010-2012 सब कलेक्टर पाला (कोट्टायम जिला) एवं तलशेरी (कन्नूर जिला); वर्ष 2012-2014 डायरेक्टर, हायर सेकेंडरी एवं चेयरमैन बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (सर्वश्रेष्ठ नेशनल सोशल सर्विस (एनएसएस) प्रवर्तन हेतु तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा अवार्ड): वर्ष 2014-2016 वायनाड कलेक्टर (जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सतत कार्य); वर्ष 2016-2019 मिशन डायरेक्टर, एनएचएम & नाम केरल (वर्ष 2018-19 में आई प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, प्राथमिक स्वास्थ्य में गुणात्मक बदलाव लाने में योगदान); दिसंबर 2019-नवंबर 2022 अपर सचिव/विशेष सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार एवं अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार। वर्ष 2008 से iashindi.blogspot के माध्यम से सिविल सेवा अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन।
संप्रति : विशेष सचिव वित्त विभाग, केरल सरकार के रूप में कार्यरत।