Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Harsh Vardhan Tripathi

Harsh Vardhan Tripathi

हर्ष वर्धन त्रिपाठी
मूलतः प्रयागराज के निवासी। वर्तमान में देश के राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैनलों की बहस का नियमित हिस्सा हैं। प्रमुख हिंदी अखबारों, वेबसाइटों से स्तंभकार के तौर पर जुड़े हुए हैं। नोटबंदी के प्रबल समर्थक और उसके परिणामों पर तथ्यात्मक लेख तथा उद्बोधन; दो दशक से ज्यादा की पत्रकारिता में प्रयागराज, कानपुर, देहरादून, मुंबई होते हुए करीब एक दशक से दिल्ली में हैं। राजनीति और अर्थशास्त्र की बराबर समझ रखते हैं। उत्तर प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों की सूक्ष्म जानकारी रखनेवाले गिने-चुने विश्लेषकों में से हैं। 2004 से सभी लोकसभा चुनावों की रिपोर्टिंग की। 2006 से हिंदी के शुरुआती ब्लॉगरों में महत्त्वपूर्ण नाम रहा। सी.एन.बी.सी. आवाज मुंबई में नॉन-मार्केट प्रमुख और फिर दिल्ली डेस्क प्रमुख के तौर पर काम किया। पी7 न्यूज चैनल में बिजनेस एडिटर रहे। अमर उजाला, दैनिक जागरण और वेबदुनिया में भी काम किया।

Books by Harsh Vardhan Tripathi