Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Dr. Rashmi Singh

Dr. Rashmi Singh

डॉ. (श्रीमती) रश्मि सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं, जिन्हें लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक,  अमेरिका  के  मिनिसोटा  विश्वविद्यालय  के  हांफरी इंस्टीट्यूट  ऑफ  पब्लिक अफेयर से परास्नातक तथा इरेसमुस विश्वविद्यालय नीदरलैंड से परास्नातक डिप्लोमा उपाधि प्राप्त हैं। वर्ष 2018 में उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय से ‘डॉक्टरेट’ की उपाधि मिली। उन्होेंने दिल्ली सरकार में विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी को सँभाला है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन में कार्यकारी निदेशक एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सचिव के पद पर भी रहीं। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए सन् 2010 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ तथा सन् 2011 में अमेरिका में लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया। संप्रति नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् की सचिव हैं।

Books by Dr. Rashmi Singh