Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Dr. Ram Kripal Sinha

Dr. Ram Kripal Sinha

डॉ. रामकृपाल सिन्हा का जन्म सन् 1934 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छोटे से गाँव में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। उनके पास अंग्रेजी, प्राकृत, जैनिज्म व अहिंसा में मास्टर्स की डिग्रियाँ हैं। महात्मा गांधी पर शोध-कार्य के लिए उन्हें बिहार विश्वविद्यालय द्वारा पी-एच.डी. की उपाधि दी गई।
डॉ. सिन्हा सन् 1971 में बिहार में मंत्री रहे व 1977-79 तक श्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी सरकार में श्रम तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री रहे।
डॉ. सिन्हा सन् 1996 में बी.यू. मुजफ्फरपुर, विहार से अंग्रेजी के प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए। वे विगत पाँच दशकों से सामाजिक-राजनीतिक समाजधर्मी के रूप में सक्रिय हैं।

 

Books by Dr. Ram Kripal Sinha