Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Bhanu Dhamija

Bhanu Dhamija

भानु धमीजा हिमाचल प्रदेश की प्रमुख समाचार-पत्र प्रकाशन कंपनी ‘दिव्य हिमाचल’ ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष 
हैं। इससे पूर्व अमरीका में श्री धमीजा ने 
एक मीडिया कंपनी की स्थापना की, 
जिसने प्रकाशन उद्योग के लिए पत्रिकाओं और सम्मेलनों का आयोजन किया। परिणामस्वरूप वह ‘प्रकाशकों के प्रकाशक’ बने। अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित उनकी बहुचर्चित पुस्तक ‘व्हाई इंडिया नीड्स दि प्रेजिडेंशियल सिस्टम’ अपनी श्रेणी में बेस्ट सेलर्स में सम्मिलित है।
उनका जन्म वर्ष 1959 में बुलंदशहर (उ.प्र.) में हुआ, लेकिन उन्होंने अपना लगभग आधा जीवन संयुक्त राज्य अमरीका में बिताया है। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से शिक्षा पाने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की। उन्होंने अमरीका व भारत में फाइनेंस, कंप्यूटर और मीडिया जगत् में कार्य किया है।
वेबसाइट :
www.presidentialsystem.org

Books by Bhanu Dhamija