ए.के. भट्टाचार्य
1990 के दशक के आरंभ में, जो प्रमुख आर्थिक सुधारों का दशक था, 'इकोनॉमिक टाइम्स' के ब्यूरो प्रमुख के रूप में बिजनेस रिपोर्टिंग के लिए मानक स्थापित किए।
पत्रकारिता में अपने चार दशक के दौरान उन्होंने कई रचनात्मक और अन्य बदलावों को करीब से देखा। यह यात्रा तब शुरू हुई, जब उन्होंने एक साल अध्यापन के बाद अपना कॅरियर बदल लिया। इसके बाद एकेबी 'पायोनियर' और 'बिजनेस स्टैंडर्ड' के संपादक बने। अब वे 'बिजनेस स्टैंडर्ड' के संपादकीय निदेशक हैं और इसमें लंबे समय से एक कॉलम लिख रहे हैं। वे 'द राइज ऑफ गोलियथ' के लेखक भी हैं। यह उनकी दूसरी पुस्तक है।