Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Sudha Kumari

Sudha Kumari

प्रधान आयकर आयुक्त, नई दिल्ली (भारतीय राजस्व सेवा, 1989 बैच) 
जन्म : 1963, मुजफ्फरपुर।
नेशनल पुलिस एकेडमी, हैदराबाद तथा नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज, नागपुर से सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित। विभाग द्वारा राजभाषा सम्मान एवं राजभाषा शील्ड से सम्मानित। आई.आई.एम., अहमदाबाद से उच्चाधिकारी का प्रशिक्षण। आई.एम.एफ.-साउथ एशिया रीजनल ट्रेनिंग ऐंड टेक्निकल असिस्टेंस सेंटर, नई दिल्ली से प्रशिक्षण।
कृतित्व : आर्थिक, विधिक, सामाजिक एवं साहित्यिक रचनाओं का प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। अनेक शोध-पत्र भी प्रकाशित। अनेक सेमिनारों में सहभागिता।
रचना-संसार : हिंदी काव्य-संग्रह ‘देशराग’ से ‘राजस्व-गीत’ की संगीतबद्ध सी.डी. आयकर विभाग के 157वें वार्षिकोत्सव पर विमोचित की गई। चित्रों की दो एकल प्रदर्शनियाँ गुवाहाटी में आयोजित, जिन्हें खूब सराहना मिली। इनके तैल-चित्र, जल-चित्र तथा डिजिटल-चित्रों के संग्रह तथा अंग्रेजी कविता-संग्रह ‘द टाइड’ एमेजॉन सहित विश्व की 45 वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। हिंदी लेख-व्यंग्य-कहानी संग्रह—‘परिष्कृत और सुखी वातावरण’। ‘21वीं सदी के 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकार’ में व्यंग्य संकलित।

 

Books by Sudha Kumari