Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Shilpa Shetty Kundra

Shilpa Shetty Kundra

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल, उद्यमी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। योग में रुचि रखनेवाली शिल्पा ने योग पर एक डी.वी.डी. तैयार की है। उन्होंने ही योग को एक्टरों की दुनिया में ‘कूल’ बनाया। फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने कॅरियर की शुरुआत करनेवाली शिल्पा ने लगभग 60 बॉलीवुड, तमिल, तेलुगु व कन्नड़ फिल्मों में काम किया। शिल्पा को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए। वे चार बार ‘फिल्मफेयर पुरस्कार’ के लिए भी मनोनीत की गईं।
शिल्पा भारत के पहले सेलीब्रिटी होम शॉपिंग चैनल, बेस्ट डील टी.वी. की भी चेयरपर्सन हैं। वे आयोसिस (IOSIS) स्पा और सैलून की भी कर्ता-धर्ता हैं, जिसके पूरे भारत में 17 केंद्र हैं।
शिल्पा इंटरनेशनल टी.वी. रियलिटी शृंखला ‘सेलीब्रिटी बिग ब्रदर 5’ की विजेता भी रहीं, जिसमें उन्हें बहुत यश मिला। वे वर्ष 2008 के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 2’ में सेलीब्रिटी मेजबान के तौर पर आईं। उन्होंने रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (सीजन 1) तथा ‘नच बलिए’ (सीजन 5 और 6) के लिए टैलंट जज का काम किया। शेट्टी 2014 में आई एक्शन फिल्म ‘ढिशकिंयाऊँ’ के साथ फिल्म निर्माता भी बन गईं। वे हमेशा एक ट्रेंडसेटर रहीं—चाहे फैशन हो या उनकी सोच, उन्होंने ‘एस.एस.के.’ ब्रांड से अत्यंत सुंदर साडि़याँ भी डिजाइन की हैं।
वे अपने पति राज के साथ मुंबई में अपने पुत्र वियान-राज के साथ रहती हैं। यह उनकी पहली पुस्तक है, जो उन्होंने ल्यूक कुटिन्हो के सह-लेखन में लिखी है।