Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Shila Jhunjhunwala

Shila Jhunjhunwala

शीला झुनझुनवाला
सन् 1927 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्म;  डी.ए.वी.  कॉलेज  से  एम.ए. (अर्थशास्त्र) एवं एल.टी. की उपाधि। हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग से साहित्य-रत्न एवं प्रयाग महिला विद्यापीठ से विदुषी ऑनर्स। कानपुर के ही म्युनिसिपल गर्ल्स कॉलेज में एक वर्ष अर्थशास्त्र का अध्यापन। 
1960  से  1965  तक  ‘धर्मयुग’ साप्ताहिक के महिला पृष्ठों का संपादन। दिल्ली में सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा प्रकाशित महिला पत्रिका ‘अंगजा’ की संपादिका रहीं। ‘कादंबिनी’ में संयुक्त संपादक रहने के बाद ‘दैनिक हिंदुस्तान’ में संयुक्त संपादक, फिर ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’ की प्रधान संपादक रहीं। अंग्रेजी में प्रकाशित ‘मनी मैटर्स’ पत्रिका की कार्यकारी संपादक। दृश्य-जगत् में अनेक नाटक एवं फिल्मों में पटकथा-लेखन।
राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद् से अनेक कृतियाँ एवं बाल साहित्य की अनेक पुस्तकें, कई प्रसिद्ध उपन्यास एवं विभिन्न विषयों पर पुस्तकें प्रकाशित। 
भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’; बाल साहित्य कृति सम्मान; साहित्यकार सम्मान; पत्रकारिता गौरव सम्मान; गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार; पंडित अंबिका प्रसाद बाजपेयी सम्मान आदि से अलंकृत।

 

Books by Shila Jhunjhunwala