Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Poonam Dubey

Poonam Dubey

पूनम दुबे की पैदाइश मुंबई में हुई और वहीं से उन्होंने अपनी एम.बी.ए. की पढ़ाई भी पूरी की। पेशे से पूनम मार्केट रिसर्चर हैं। बहुराष्ट्रीय रिसर्च फर्म नील्सन में सेवा के पश्चात फिलहाल इस्तांबुल (टर्की) में रह रही हैं और जिंदगी के नए मायने तलाश रही हैं। उनमें हमेशा से मानवीय रिश्तों और व्यवहार को बारीकी से देखने और समझने का कौतूहल रहा। बतौर मार्केट रिसर्चर दुनिया को देखना, परखना, जानकारियाँ इकट्ठा करना और फिर उन्हें अपने शब्दों में ढाल देना, उनके पेशे का हिस्सा रहा है और अब उनकी कहानियों का यूनिक सेलिंग पॉइंट भी। घूमना, पढ़ना और लिखना उनका पैशन है। अब तक वह चार महाद्वीपों के बीस से भी ज्यादा देशों में यात्रा कर चुकी हैं।' चिड़िया उड' उनका पहला उपन्यास है, जो वास्तविक जीवन से प्रेरित है।

Books by Poonam Dubey