Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

J.N. Dixit; Rahees Singh

J.N. Dixit; Rahees Singh

जे.एन. दीक्षित का जन्म चेन्नई (मद्रास) में हुआ था। उनके माता-पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी स्नातकोत्तर शिक्षा दिल्ली में पूरी हुई। अध्ययन के विषय ‘अंतरराष्ट्रीय विधि’ तथा ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध’ थे। भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए उन्होंने दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप तथा जापान आदि में भारतीय दूतावासों में उच्च पदों पर कार्य किया। भूटान, बँगलादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका तथा पाकिस्तान में भारत के प्रमुख राजनयिक के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होने विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी सेवा की। विदेश मामलों पर वे लोकप्रिय विश्लेषक रहे। विदेश नीति, सुरक्षा, शस्त्र नियंत्रण व निरस्त्रीकरण पर लगभग पंद्रह सौ लेख और आठ पुस्तकें प्रकाशित हैं। भारतीय विदेश सेवा संस्थान में शिक्षण कार्य, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में अतिथि प्रोफेसर, यूनाइटेड सर्विसेस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया, दिल्ली पॉलिसी ग्रुप एवं नेहरू स्मारक संग्रहालय व पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद् के वरिष्ठ सदस्य रहे।
स्मृतिशेष : 3 जनवरी, 2005।

 

 

Books by J.N. Dixit; Rahees Singh