Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Dr. Rishi Kumar Singhal

Dr. Rishi Kumar Singhal

डॉ. ऋषि कुमार सिंघल
जन्म व प्रारंभिक शिक्षा फतेहपुर सीकरी में। विज्ञान स्नातक और भौतिक शास्त्र में स्नातकोत्तर शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय (वर्तमान भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय) से हुई। तत्पश्चात् राजस्थान विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. करके वहीं भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए। वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के एसोशिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं और भौतिकी शिक्षा विकास केंद्र (CDPE) के निदेशक भी। 
लेखक ने इटली, ताइवान, ब्राजील आदि देशों की प्रतिष्ठित शोधशालाओं में शोध कार्य किया है और उनके लगभग 100 शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके निर्देशन में अब तक छह शोधकर्ताओं को पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त हो चुकी है। उन्हें यूनेस्को की एसोशिएटशिप से सम्मानित किया गया है। उन्होंने  राजस्थान  बोर्ड  और  कोटा विश्वविद्यालय के लिए भौतिक विज्ञान की पुस्तकों का लेखन कार्य भी किया है। इसके अतिरिक्त कंडेन्स्ड मैटर की एक पुस्तक (Latest Trends in Condensed Matter) का संपादन भी किया है, जिसका प्रकाशन Trans Tech Publications; Switzerland से हुआ है। 
इ-मेल : singhal46@yahoo.co.in

 

Books by Dr. Rishi Kumar Singhal