Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Shyam Aacharya

Shyam Aacharya

जन्म : देवशयनी ग्यारस तदनुसार 7 जुलाई, 1938।

शिक्षा : स्नातक (राजस्थान विश्वविद्यालय)।

कृतित्व : वर्ष 1957-58 से पत्रकारिता में सक्रिय; संवाददाता हिंदुस्थान समाचार (संवाद समिति); ब्यूरो प्रमुख हिंदुस्थान समाचार, कलकत्ता; ब्यूरो प्रमुख हिंदुस्थान समाचार, जयपुर; उपमहाप्रबंधक एवं संपादक हिंदुस्थान समाचार, नई दिल्ली; विशेष संवाददाता, दैनिक राष्ट्रदूत, नई दिल्ली; समाचार संपादक, जनसत्ता, नई दिल्ली; स्थानीय संपादक, नवभारत टाइम्स, जयपुर; समन्वय संपादक एवं स्थानीय संपादक, जनसत्ता, कलकत्ता; स्थानीय संपादक, दैनिक नवज्योति, जयपुर; वर्तमान में विश्लेषक एवं स्तंभ लेखक, दैनिक भास्कर, जयपुर।

प्रशिक्षित युद्ध संवाददाता (1968 जम्मू-कश्मीर), युद्ध समाचार संकलन चीन-भारत युद्ध (1962), भारत-पाक युद्ध (1965 पश्चिमबंगाल सीमा), भारत-पाक युद्ध (1971 राजस्थान-पाक सीमा, बाड़मेर), शहीद सागरमल गोपा, लेख, कहानी, फीचर।

पुरस्कार-सम्मान : ‘माणक पुरस्कार’; ‘तिलक पत्रकारिता पुरस्कार’ (पाथेय कण); ‘झाबरमल शर्मापुरस्कार’; कलकत्ता एवं राजस्थान के अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार।

Books by Shyam Aacharya