₹325
प्रस्तुत पुस्तक ‘राजस्थान सामान्य ज्ञान’ में राजस्थान की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक इत्यादि विषयों का विश्लेषण किया गया है। यह पुस्तक राजस्थान की समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु समान रूप से उपयोगी है। आशा है इस पुस्तक का अध्ययन कर अभ्यर्थी सफलता की ओर अग्रसर होंगे।
पुस्तक की विशेषताएँ
राजस्थान से संबद्ध समस्त जानकारी का समावेश
राजस्थान के प्रमुख संतों, साहित्यकारों, पर्वों/मेलों एवं वेशभूषा पर पृथक् अध्याय
सरल एवं स्पष्ट भाषा-शैली का प्रयोग
RAS/RTS के विगत वर्षों (2008 से 2016 तक) के प्रारंभिक परीक्षा के हल प्रश्न-पत्र
डॉ. सुनीता सिंह
(M.Sc., M.Tech. IIT, IIT Delhi, Ph.D., IIT Delhi)
डॉ. सुनीता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा जयपुर विश्वविद्यालय में हुई तथा उन्होंने एम. टेक. एवं पी.एच.डी. की उपाधि आई.आई.टी. दिल्ली से प्राप्त की। उनके शोध पत्र 15 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने आई.आई.टी. प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी अनेक पुस्तकों का लेखन किया है। वह विज्ञान, तकनीकी एवं पर्यावरण विषयों पर हजारों छात्रों को निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान कर चुकी हैं। लेखिका वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।