माइकल जे. रिट सुप्रसिद्ध सैल्फ-हैल्प किताबों के लेखक नेपोलियन हिल की पुस्तकों के सह-लेखक के रूप में जाने जाते हैं। हालाँकि नेपोलियन हिल स्वयं में एक बड़ा और प्रसिद्ध नाम है, परंतु यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में इस नाम की प्रसिद्धि का उचित भरण-पोषण करने का श्रेय माइकल जे. रिट को जाता है। नेपोलियन हिल की जीवनी का लेखन भी रिट ने किया।
माइकल जे. रिट नेपोलियन हिल फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तथा कोषाध्यक्ष हैं। रिट की हिल के साथ नजदीकी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इन्होंने नेपोलियन हिल के साथ उनके असिस्टेंट के पद पर दस साल तक काम किया। इन्होंने चालीस वर्ष डब्ल्यू. क्लेमेंट स्टोन के साथ भी काम किया।