Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Walt Disney   

₹300

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Dinkar Kumar
Features
  • ISBN : 9788193288801
  • Language : Hindi
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • Dinkar Kumar
  • 9788193288801
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 2016
  • 184
  • Hard Cover

Description

वॉल्ट डिज्नी को पूरी दुनिया जानती है। वे खुद को ‘वॉल्ट’ के संबोधन से पुकारा जाना पसंद करते थे। वे जहाँ ‘मिकी माउस’ के जनक थे, वहीं उन्होंने डिज्नीलैंड जादुई साम्राज्य की स्थापना की। 
वॉल्टर इलियस डिज्नी का जन्म 
5 दिसंबर, 1901 को शिकागो में हुआ। मेहनतकश वर्ग के प्रतिनिधि इलियस और फ्लोरा डिज्नी की वे चौथी संतान थे। सन् 1906 में डिज्नी परिवार शिकागो छोड़कर मार्सलीन (मिसूरी) में जाकर बस गया।
परिवार के कुछ सदस्यों ने चित्रांकन के प्रति वॉल्ट की दिलचस्पी को प्रोत्साहन दिया था और शिकागो में वापस आने पर उन्होंने आर्ट क्लासों में हिस्सा भी लिया था। वे रेडक्रॉस के पोस्टर और संपादकीय कार्टून बनाने लगे थे। सन् 1928 में वॉल्ट ने प्रथम ध्वनियुक्त कार्टून फिल्म ‘स्टीम वोट विली’ प्रदर्शित की। सन् 1948 में ‘ट्रू लाइफ एडवेंचर शृंखला’ की पहली फिल्म ‘सील्स इन अलास्का’ प्रदर्शित हुई, जिसे अगले साल ‘अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 
इस पुस्तक में वॉल्ट डिज्नी के जीवन का चित्रण करते हुए इस बात की पड़ताल की गई है कि किस तरह उन्होंने मनोरंजन जगत्, शिक्षा क्षेत्र और इतिहास को प्रभावित किया तथा आनेवाली पीढि़यों के लिए प्रेरक आदर्श बन गए।

 

The Author

Dinkar Kumar

जन्म : 5 अक्‍तूबर, 1967, ब्रह्मपुरा, दरभंगा (बिहार)।कृतित्व : असमिया भाषा से 40 पुस्तकों का अनुवाद, दो कविता संग्रह एवं एक उपन्यास प्रकाशित।
पुरस्कार : ‘सोमदत्त सम्मान’, ‘जयप्रकाश भारती पत्रकारिता सम्मान’, ‘जस्टिस शारदा चरण मित्र भाषा सेतु सम्मान’। विगत 23 वर्षों से पत्रकारिता में।
संप्रति : हिंदी दैनिक ‘सेंटीनल’ के संपादक।

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW