Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Genome Evam Genomiki   

₹350

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Dinesh Mani
Features
  • ISBN : 9788177212389
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Dinesh Mani
  • 9788177212389
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2019
  • 176
  • Hard Cover

Description

आनुवंशिक की  गुत्थी  को सुलझाना जैव-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण सफलता है। विगत दो सौ वर्षों में विज्ञान-जगत् में हुई असाधारण प्रगति के कारण आनुवंशिकता की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझा जा सका है। जीनोमिकी आनुवंशिकी का वह क्षेत्र है, जिसमें हम जीवों के संपूर्ण जीनोम का अध्ययन करते हैं। इसमें जीवों के संपूर्ण डी.एन.ए. अनुक्रम और आनुवंशिक मानचित्रण करने का प्रयास किया जाता है। जीनोमिकी के अंतर्गत किसी कोशिका या ऊतक के सभी जीन का अध्ययन डी.एन.ए., आर.एन.ए. और प्रोटीन स्तर पर होता है। मानव जीनोम अनुक्रमण के साथ कई अन्य जीवों के जीनोम का भी अनुक्रमण किया जा चुका है और कुछ अन्य प्राणियों के संदर्भ में यह काम अभी जारी है, जिनसे विविध जीनों के प्रकार्य को समझने में सहायता मिलेगी।
जीनोमिकी के क्षेत्र में निरंतर हो रही प्रगति को देखने हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जीनोमिक्स से प्राप्त सूचना नए लक्ष्यों की खोज करने तथा नई ओषधियों को तैयार करने में काफी उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञान  की  सर्वथा  नई  विधा ‘जीनोमिकी’ का परिचय कराती अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक।

The Author

Dinesh Mani

डॉ. दिनेश मणि
जन्म : 15 जून, 1965, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)।
शिक्षा : एम.एस-सी. (गोल्ड मेडलिस्ट), डी.फिल., डी.एस-सी. (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण) तथा विज्ञान व्यास, विज्ञान रत्न, विज्ञान वाचस्पति।
संप्रति : प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
रचना-संसार : विगत तीस वर्षों से विज्ञान के लोकप्रियकरण में संलग्न। विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर हिंदी में लगभग 50 एवं अंग्रेजी में 12 पुस्तकें प्रकाशित। विभिन्न वैज्ञानिक पुस्तकों में 
30 अध्याय, 105 शोधपत्र, 1000 से अधिक लोकप्रिय विज्ञान के आलेख प्रकाशित। अब तक डॉक्टरेट उपाधि हेतु 20 शोधछात्रों का निर्देशन। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी इलाहाबाद से अनेक वार्त्ताएँ प्रसारित। 
सम्मान-पुरस्कार : ‘विज्ञान’ (मासिक) के कुशल संपादन हेतु उ.प्र. हिंदी संस्थान द्वारा ‘सरस्वती नामित पुरस्कार’, ‘डॉ. संपूर्णानंद नामित पुरस्कार’, एवं ‘बाबूराव विष्णु पराड़कर नामित पुरस्कार’, केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा ‘शिक्षा पुरस्कार’, विज्ञान परिषद् प्रयाग का ‘विज्ञान परिषद् शताब्दी सम्मान’, केंद्रीय हिंदी संस्थान, 
नई  दिल्ली  का  ‘आत्माराम  पुरस्कार’, ‘आई.सी.एम.आर. पुरस्कार’, विज्ञान परिषद् प्रयाग का ‘विज्ञान पत्रिका शताब्दी सम्मान’ सहित अनेक पुरस्कार एवं सम्मान।
संपर्क : 35/3, जवाहर लाल नेहरू रोड, जॉर्ज टाउन, प्रयागराज-211002
ई-मेल : dineshmanidse@gmail.com

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW