Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

1000 Bihar Prashnottari   

₹300

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Anish Bhasin
Features
  • ISBN : 9788177211283
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more
  • Kindle Store

More Information

  • Anish Bhasin
  • 9788177211283
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2021
  • 160
  • Hard Cover

Description

प्राचीन समय में भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था, वहीं बिहार को ‘ज्ञान की खान’—जहाँ ‘नालंदा’ तथा ‘तक्षशिला’ जैसे विश्वविद्यालय और चाणक्य जैसे आचार्य ज्ञान का वितरण करते थे। बिहार की पावन धरती अपने ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक वैभव, भौगोलिक संपन्नता, प्राकृतिक सुरम्यता, वन संपदा एवं जीव-जंतुओं की विविधता के कारण अनेक ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही है।
प्रस्तुत पुस्तक में बिहार से संबंधित समस्त जानकारी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में दी गई है। पुस्तक को तैयार करते समय बिहार से संबंधित उन सभी विषयों को सम्मलित करने का प्रयास किया गया है, जिनके बारे में पाठकों को बहुत कम जानकारी है। प्रस्तुत पुस्तक में बिहार का इतिहास, राजनीतिक संरचना, भौगोलिक स्वरूप, उद्योग-धंधे, कृषि, वन, पयर्टन, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, पुरस्कार व सम्मान एवं खेलकूद इत्यादि से संबंधित एक हजार प्रश्न दिए गए हैं और हर प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। ये एक हजार जानकारियाँ सीधे-सादे ढंग से भी दी जा सकती थीं, लेकिन इस स्थिति में पाठकों के अंदर उत्सुकता नहीं जागती और स्वयं उत्तर खोजने का आनंद भी उन्हें नहीं मिलता। यह विधि अधिक रुचिकर है।
एक तरह से बिहार का विश्वकोश है यह प्रश्नोत्तरी पुस्तक।

The Author

Anish Bhasin

जन्म : 12 जुलाई, 1981
शिक्षा : दिल्ली विश्‍वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) एवं एम.ए. (राजनीतिक शास्‍‍त्र)। कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के दिल्ली केंद्र से हिंदी प्रकाशन तकनीक एवं प्रूफ रीडिंग का पाठ्यक्रम पूर्ण (प्रथम श्रेणी)।
प्रकाशन : ‘1000 बिहार प्रश्‍नोत्तरी’, ‘1000 उत्तराखंड प्रश्‍नोत्तरी’, ‘जानिए मानव अधिकारों को’, ‘अंतरराष्‍ट्रीय संगठन विश्‍वकोश’, ‘मीडिया विश्‍वकोश’, ‘भारत के राज्य’। कई राष्‍ट्रीय स्तर की प्रतिष्‍ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित। प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित भारत की प्रतिष्‍ठित पत्रिका ‘प्रतियोगिता दर्पण’ में अब तक कई लेख प्रकाशित। कई ‘क्विज’ विजेता।
राजनीति-शास्‍‍त्र एवं पत्रकारिता (मीडिया) विषय में गहन रुचि। पिछले कई वर्षों से निजी संस्थानों में अध्यापनरत। प्रस्तुत पुस्तक चिर साधना, पैनी दृष्‍टि और अध्ययन-अध्यापन के अनुभव का फल है। पिछले छह वर्षों से स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य।
ई-मेल : anishbhasin1@gmail.com
पता : एफ-84 (बैक साइड),
लाजपत नगर-2, नई दिल्ली-110024

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW